आपने सुना होगा कि इच्छाधारी नाग-नागिन मनुष्य का रूप ले सकते हैं लेकिन यहां मामला एक वेश्या के गधी बन जाने का है।
गधी के दूध से नहाती थी महारानी
ऑल वायसेज की खबर के मुताबिक जिम्बाब्वे के शख्स ने दावा किया है कि जिस वेश्या के साथ उसने रात बिताई, वो अब गधी बन चुकी है। इस शख्स के बयान में सच्चाई कितनी है ये तो बता पाना मुश्किल है लेकिन उसका दावा चौंकाने वाला जरूर है।
इस शख्स ने अदालत को बताया कि उसने सेक्स के लिए एक वेश्या को पैसे दिए थे। रात में जब वो आई तब तक तो इंसान थी लेकिन रातभर में ही वो गधी बन गई। लेकिन अब उसे इस गधी से ही प्यार हो गया है और उसे लगता है कि वो भी एक जानवर ही है।
गधे संग संबंध
मोयो नाम के इस व्यक्ति की उम्र 28 साल है और उसे एक गधी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मोयो का कहना है कि उसने इसके लिए 25 डॉलर रुपये भी दिए थे। लेकिन उस समय उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब लोग उसे गधी के साथ सेक्स करने का आरोपी बोलने लगे।
उसका दावा है कि वो सोया तो एक लड़की के ही साथ था लेकिन उसके बार से निकलने के बाद न जाने क्या हुआ कि लोग उसे ऐसा कहने लगे। फिलहाल मोयो को हिरासत में ले लिया गया है।