फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूटने के बाद भी भिखारी ही रह गया वो, पर क्यों?

Sat, 21 Dec 2013 12:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं दाने-दाने पर लिखा है खाने वाले का नाम। वैसा ही कुछ इस शख्स के साथ भी हुआ। जिसने जान और भविष्य को खतरे में डालकर बैंक तो लूटा, लेकिन बाहर निकलते ही किसी और ने उसे लूट लिया।
विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के अनुसार, अमेरिका में टेक्सास पुलिस की खबर के अनुसार जैसे ही ये शख्स बैंक लूट कर निकला, किसी ने उसे ही लूट लिया।

बिना सेक्स हुई प्रेगनेंट, दिया बच्चे को जन्म!

लैरी पॉलोस ने एजुकेशनल इंप्लाइज क्रेडिट यूनियन में एक स्लिप डिपॉजिट की, जिस पर बम लिखा हुआ था।

चिड़िया की नजरों से कुछ ऐसी दिखती है हमारी दुनिया

स्लिप लेने वाले कर्मचारी को पहले तो यही लगा कि ये कोई मजाक है लेकिन कुछ ही देर बाद उसे ये अहसास हो गया कि वो बैंक लूटने की कोशिश कर रहा है। डर के मारे उसने उसे पांच हजार डॉलर दे दिए। हालांकि, वो सर्विलांस कैमरे में कैद तो हो गया था, लेकिन अभी उसके साथ बहुत कुछ होना बाकी था।

साथ ही कुछ लोगों ने 911 पर फोन भी कर दिया था। वो सारे पैसे लेकर बैंक से बाहर निकल रहा था। फोन करने वालों ने ये भी बताया कि जैसे ही वो अपने अपार्टमेंट के लिए निकला, उसके पीछे दो शख्स भी गए हैं।
विज्ञापन


मेंढ़कों की इतनी विचित्र प्रजाति आपने पहले नहीं देखी होगी

शिकायत के तहत जब पुलिस पॉलोस के घर पहुंची तो उसने अब भी वही टी-शर्ट पहन रखी थी। लेकिन उसके सिर से खून बह रहा था। पॉलोस और उसके रूममेट ने बताया कि कुछ लोगों ने पॉलोस को लूट लिया है।

उसके रूममेट ने ये भी बताया कि पॉलोस ने कुछ दिन पहले उसे बैंक लूटने की योजना के बारे में बताया था। पॉलोस पर लूट का मुकदमा दायर किया गया है। जबकि पॉलोस को लूटने वाला अभी तक नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें