फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, कॉकपिट में ही सो जाते हैं पायलट

Wed, 21 Nov 2012 01:15 PM IST
लंदन।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार रेल या हवाई जहाज, सब तरह के सफर में मुसाफिर की जिंदगी चलाने वाले यानी ड्राइवर पर निर्भर करती है। ऐसे में अगर ड्राइवर ही सो जाए तो यात्रियों की जान तो भगवान ही बचा सकता है। भारत में तो गाड़ी चालक के सोने पर कड़ी सजा का प्रावधान है लेकिन लेकिन यूरोप के पायलटों को जहाज में सोने में कोई खास बुराई नजर नहीं आती।
विज्ञापन


एक अध्ययन के मुताबिक हर तीन से एक पायलट कंट्रोल के वक्त आधी नींद में होता है। ऑस्ट्रिया, स्वीडन, जर्मनी और डेनमार्क में हुए रिसर्च में सामने आया है कि हर पांच में से चार पायलट को कॉकपिट में थकान की समस्या से जूझना पड़ता है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपियन कॉकपिट एसोसिएशन ने एक सर्वे के बाद ये ताजा रिपोर्ट प्रकाशित की है। एसोसिएशन ने पाया कि बड़ी संख्या में पायटल जहाज पर कंट्रोल के वक्त आधी नींद में होते हैं। यूकेए नॉर्वे और स्वीडन के 43 से 54 फीसदी पायलटों ने कहा कि उड़ान के वक्त वो सो जाते हैं। एक तिहाई पायलटों ने कहा कि जब वो जागते हैं तो अपने को-पायलट को सोता हुआ पाते हैं।
विज्ञापन


सर्वे में शामिल 70 से 80 फीसदी पायलटों ने कहा कि वो खुद को अनफिट घोषित नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें डर है कि ऐसा करने से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। ये सर्वे 2010 और 2012 के बीच करीब 6 हजार पायलटों के बीच हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें