फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने अजीब रिश्ते हैं यहां के, खुद से प्यार, खुद से शादी

Tue, 09 Oct 2012 12:16 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। लोग प्यार करते समय यह भूल जाते हैं कि सामने वाला क्या है और कौन है। लेकिन जब कोई खुद के ही प्यार में पागल हो जाए तो क्या कहेंगे। जी हां, ऐसा ही कुछ चीन के एक व्यक्ति के साथ हो चुका है। चीन का लियु ये खुद से इतना प्यार करने लगा कि उसने अपने आप से ही शादी करने की योजना बना ली।
विज्ञापन


लियु ने जब अपने दोस्तों को बताया कि उसे खुद से प्यार हो गया है तो दोस्तों ने उसका मजाक बनाना शुरू कर दिया। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी जब लियु का नजरिया नहीं बदला तो उसे मनोचिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां उसने कहा कि वो अपनी शक्ल और अपनी फोटोग्राफ्स को बेहद पसंद करता है। लियु ने कहा कि वो खुद को जानना चाहता है और इसके लिए उसे खुद से शादी करनी होगी। लियु ने अपना एक कट आउट बनवाया और उसे कपड़े पहनाकर बाकायदा शादी की।

अकेले लियु ऐसे नहीं है। ताइपे की 30 वर्षीय लड़की एक लड़की ने भी शीशे में देखकर खुद से शादी कर ली थी। इस लड़की ने उम्र भर अकेले रहने का व्रत लिया और खुद से शादी कर ली ताकि को कोई विवाह का दबाव ना डाले। इसने बाकायदा पूरे रस्मो-रिवाज से अपनी शादी संपन्न कराई और लोगों को पार्टी भी दी। इस अनोखे विवाह का गवाह बनने के लिए लोगों की भीड़ लग गई थी। अब घरवाले भी इस युवती की शादी को स्वीकार कर चुके हैं और लड़की को खुद के साथ सुखी देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें