फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती से ये बन गए दुनिया के सबसे अमीर आदमी

Thu, 18 Jul 2013 01:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसा हो अगर आप एक सुबह बिस्तर से उठें और ऑनलाइन अपना एकाउंट जांचने पर पता लगे कि उसमें कहीं से अरबों-खरबों डॉलर आ गए हैं? होश उड़ जाएंगे न। कुछ ऐसा ही इन जनाब के साथ हुआ।
विज्ञापन


अमेरिका में ऑनलाइन मनी ट्रांसफर कंपनी पेपाल ने गलती से डेलवेयर के क्रिस रेनॉल्ड्स के खाते में 92 क्वाड्रिलियन डॉलर (92,233,720,368,547,800) क्रेडिट कर दिए।

यह रकम कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1 क्वाड्रिलियन में 1000 ट्रिलियन होते हैं। और एक 1 ट्रिलियन का मतलब 1 लाख करोड़ है।

कुछ वक्त के लिए दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बने 56 वर्षीय रेनॉल्ड्स के मुताबिक जब उन्हें पिछले हफ्ते पेपाल से ईमेल के जरिए मंथली स्टेटमेंट मिली, तो वह हैरान रह गए।
विज्ञापन


उनका बैलेंस 92 क्वाड्रिलियन हो गया था। यानी वह दुनिया के सबसे अमीर आदमी कार्लोस स्लिम से भी कई गुना ज्यादा रईस हो गए थे। स्लिम की जायदाद 73 अरब डॉलर है।

रेनॉल्ड्स ने कहा, 'पहले मुझे लगा कि इतनी बड़ी रकम मुझे चुकानी है। यह काफी बड़ा सरप्राइज था।' वह दस साल से पेपाल इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने महीने में कभी 100 डॉलर से ज्यादा खर्च नहीं किए हैं।

शुरुआत में हैरान रहने के कुछ देर बाद जब रेनॉल्ड्स ने दोबारा चेक किया, तो उनका बैलेंस शून्य हो चुका था।

जब उनसे पूछा गया कि अगर असल में उन्हें यह रकम मिलती है, तो वह क्या करते, रेनॉल्ड्स ने इसके जवाब में कहा, 'मैं बड़ा जिम्मेदार आदमी हूं। सबसे पहले मैं देश का कर्ज उतारता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें