फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोते ने यूं निभाई मालिक से 'वफादारी'

Tue, 12 Feb 2013 11:33 AM IST
लंदन।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो वफादार लोग दुनिया में कम ही मिलते हैं। लेकिन फिर भी वफादारी अभी बची है और इसे बचाए रखने में जानवरों का भी अच्छा खासा योगदान है। कुत्ते बिल्ली तो मालिकों के साथ वफादारी निभाते ही हैं लेकिन एक तोते ने भी वफादारी की अनोखी मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


ब्रिटेन में एक तोते ने घर में आग लगने पर वफादारी निभाते हुए अपने मालिक की जान बचाई। हालांकि दुर्भाग्यवश वह खुद अपनी जान बचा पाने में असफल रहा। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब साउथ वेल्स के लानेली स्थित मकान के बेडरूम में आग लगी, तब उसके मालिक बेन रीज बाथरूम में थे।

पहले तो तोते ने वहीं से चिल्ला चिल्ला कर मालिक को आग से आगाह करने की कोशिश की। लेकिन जब मालिक नहीं सुन पाया तो उनका तोता अपनी जान की परवाह किए बिना उनके बेडरूम में चला गया और जोर जोर से चिल्लाकर उन्हें सतर्क करने लगा। इसके बाद वह किसी तरह बचकर बाहर आ गए और मदद की गुहार करने लगे, लेकिन तोता समय पर बाहर नहीं निकल पाया और आग में जलकर मर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें