फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मछली को है अंडकोष खाने का चस्का

Tue, 13 Aug 2013 11:57 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हेल और शार्क को समंदर का सबसे खतरनाक जीव माना जाता है। लेकिन क्या आप पाकू मछली के बारे में जानते हैं? ये मछली शार्क और व्हेल से कम खतरनाक नहीं है।
विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के अनुसार, उत्तरी यूरोप की काली पाकू मछली के आतंक का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उसे लेकर यहां तैराकों को खास दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

तैराकों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि ये मछली काफी हद तक पिरान्हा मछली की तरह होती है और इसके दांत काफी नुकीले होते हैं।

कई बार ये ब्लैक पाकू मछली भोजन समझकर तैराकों के अंडकोष को निशाना बनाती है। डेनमार्क के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के विशेषज्ञों ने कहा कि जो भी तैराक इस समय गोताखारी के लिए समंदर में उतरें, वे मजबूत कपड़े पहन कर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पापुआ न्यूगिनी में तो पाकू मछली ने दो लोगों के अंडकोष को इस तरह काटा कि उनकी मौत हो गई। इसके अलावा पिछले साल इलिनॉय में भी दो पाकू मछलियां देखी गई थीं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये मछली अंडकोष को भोजन समझकर भ्रमित हो जाती है और लोगों पर हमले करती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें