फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया एक ऐसा सूटकेस जो आपके पीछे-पीछे चलेगा

Wed, 10 Oct 2012 01:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह हकीकत है बाजार में एक ऐसा सूटकेस आ गया है जिसे आपको कैरी करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि यह खुद-ब-खुद आपके पीछे-पीछे चलेगा। है न कमाल का की बात। अगर आपको फ्लाइट पकड़ने में देर हो रही है तो यह रोबोटिक सूटकेस आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन


यू-ट्यूब पर जारी की गई एक वीडियो क्लिप में 'होप' सूटकेस को स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट करके आदमी के पीछे -पीछे चलते हुए दिखाया गया है। इस क्लिप में सूटकेस को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट करके स्मार्टफोन के साथ चलते हुए दिखाया गया है।

मोबाइल के सिग्नल को सूटकेस में लगे तीन सेंसर कैच करते हैं। इस सूटकेस में एक अन्य खासियत यह है कि यदि यह रास्ते में फोन सिग्नल से डिस्कनेक्ट हो जाता है तो यह सूटकेस ऑटोमेटिक लॉक हो जाएगा और आपका फोन वाइब्रेट करने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें