मांएं अपने बेटों को अफसर, डॉक्टर, इंजीनियर बनाती हैं लेकिन मुंबई की इस मां ने सरेआम अपने बेटे को शराबी बना डाला।
खबर जितनी चौंकाने वाली है कारण उतना ही हैरान करने वाला। दरअसल मां चाहती थी कि उसका बेटा अपनी गर्लफ्रेंड से दूर रहे और इसलिए उसने लड़की को कई फर्जी मेल किए।
फर्जी ई-मेल आईडी से फेजे गए इन मेल में उसने अपने ही बेट को शराबी बताया। बात यहीं नहीं रूकी लड़की और लड़के के बीच खटास लाने के लिए मां ने लड़के का चरित्र भी कलंकित कर दिया।
लड़की को मेल किया कि लड़का कई लड़कियों के साथ अफेयर चला रहा है। मां को पूरी उम्मीद थी कि यह सब पढ़कर लड़की खुद-ब-खुद लड़के से दूर हो जाएगी।
मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, लड़की ने इन अज्ञात मेल के बारे में लड़के को सब कुछ साफ-साफ बता दिया। जिसके बाद उसने मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत की।
जब पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि ये सारे मेल आधी रात को भेजे गए हैं और सेंडर कोई और नहीं बल्कि लड़के की अपनी मां ही है। हालांकि मामला सामने आने पर लड़के ने अपनी शिकायत वापस ले ली।
पुलिस ने बताया कि मां को डर था कि लड़का इस लड़की से शादी कर लेगा और उसे छोड़ देगा। लड़के की उम्र जहां 25 साल है वहीं लड़की 28 साल है।