मंगलवार की सुबह चेन्नई में वो नजारा सभी के लिए हैरान करने वाला था। अवर लेडी ऑफ लूर्ड्स श्राइन में भक्तों का तांता लगा हुआ था। यूं तो यहां भक्तों का तांता लगा ही रहता है लेकिन मंगलवार का दिन खास था। ये सारे भक्त मदर मेरी को पलक झपकाते हुए देखने आए थे।
एक-दूसरे को रंग में डुबोकर कीजिए सेक्स, बनाइए पेंटिंग
दरअसल, इलाके में ये खबर फैल गई थी कि चर्च में मदर मेरी की मूर्ति ने पलक झपकाई है।
क्या था माहौल?
दरअसल, चर्च की ओर से 11 दिन की विशेष पूजा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान चर्च के बांए ओर के मुख्य द्वार की ओर से मदर मेरी की मूर्ति है। मंगलवार को अचानक ये खबर फैल गई कि मदर मेरी ने पलक झपकी है।
बीवी को सांप के साथ सेक्स करने के लिए करता था मजबूर
ये खबर जंगल की आग की तरह दूर-दराज तक फैल गई। ये चर्च फ्रांस के चर्च से प्रेरित है। हालांकि चर्च के पादरी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
इजरायल में भी हुआ ऐसा ही चमत्कार
चेन्नई जैसे ही एक चमत्कार की सूचना इजरायल से भी है। जहां एक परिवार के लोगों का दावा है कि उनके घर में रखी मदर मेरी की मूर्ति से तेल बह रहा था।
बहुत डरावनी है ये परंपरा, जहां जिंदा शख्स बन जाता है मुर्दा
आंखों से छलकने वाला ये तरल पानी नहीं बल्कि तेल था। परिवार का कहना है कि वो इस चमत्कार के गवाह हैं। घर के मालिक ओसामा का कहना है कि उनकी बीवी ने उन्हें इसकी सूचना दी।
बात भी की
डेली मेल के मुताबिक, ओसामा की बीवी अमीरा का कहना है कि मूर्ति ने उनसे कहा कि डरने की कोई बात नहीं है। कुछ ही देर में ये बात पूरे इलाके में फैल गई।
हालांकि इसके पीछे कितनी सच्चाई है ये कह पाना मुश्किल है लेकिन जो इन पर भरोसा करते हैं उनके लिए ये किसी चमत्कार से कम नहीं।