बचपन में आपके सिर में भी जूं पड़ी होगी लेकिन आपकी मां ने उन्हें कंघी या किसी लोशन के इस्तेमाल से साफ कर दिया होगा लेकिन यहां एक मां ने बेटी की जूं साफ करने के लिए उसके सिर को आग में झोंक दिया।
क्रेजीन्यूज24डॉट कॉम के अनुसार,पांच साल की बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। ओक्लाहोमा के मैकअल्सटर में 25 साल की शना सग्स को बेटी के सिर पर गैसोलीन डालकर आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मां ने अपनी बेटी के सिर से जूं साफ करने के लिए उसके सिर पर गैसोलीन डालकर आग लगा दी।
पुलिस के अनुसार, सग्स अपनी बेटी के सिर से जुंए साफ कर रही थी लेकिन वो इतनी परेशान हो गई कि उसने बेटी को बाथरूम में ले जाकर उस पर गैसोलीन डाल दिया। हालांकि इस हादसे में मां और बेटी दोनों ही बुरी तरह झुलस गए।
बाथरूम में चीख-पुकार सुनकर जब सग्स का ब्वॅयफ्रेंड डायलेन वेबसटर वहां पहुंचा तो ये सब देखकर दंग रह गया। उसने जल्दी-जल्दी दोनों को बाथरूम से बाहर निकाला। बच्ची 60 फीसदी तक जल गई है जबकि सग्स को मामूली चोट है।
घटना की सूचना के बाद सग्स को बाल शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।