छोटा परिवार सुखी परिवार की धारणा को गलत ठहराने में इन महाशय का कोई जवाब नहीं है। ये बड़े परिवार की परिकल्पना में विश्वास करते है और तन मन धन से उसी का पालन कर रहे हैं। यहां बात हो रही है पू जियोना की जिनके परिवार में 39 पत्नी और 87 बच्चे हैं। जियोना का परिवार इतना बड़ा है कि किसी गांव की तरह लगता है। इनके परिवार में 200 लोग हैं।