फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स न करे, इसलिए गर्लफ्रेंड की जिप में लगाया ताला

Tue, 15 Oct 2013 11:34 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है लेकिन ये घटनाएं वाकई चौंकाने वाली है।
विज्ञापन


डेली मेल की खबर के अनुसार, मैक्सिको में एक 40 साल के शक्की ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की जीन्स में एक ताला लगा दिया, ताकि वो किसी और के पास न जा सके।
विज्ञापन


शर्मनाक! भर्ती करने से इनकार, लॉन् में जन्मा बच्चा

लड़के ने लड़की को जबरन वो ताला अपनी जीन्स में लगाने को कहा। ताकि वो केवल उसी के साथ रहे और ईमानदार रहे।

ये है नाजुक कही जाने वाली औरतों का फौलादी अवतार

जिसके बाद लड़की ने वर्काक्रुज में अधिकारियों के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई कि उसे काफी दर्द है और वो टॉयलेट के लिए भी नहीं जा पा रही है।

बीवी हुई घोड़े पर फिदा, पति ने दिया तलाक

उसने बताया कि वो उसके साथ सालों से ऐसा करता आ रहा है। उसने उसे धमकी दी थी कि अगर वो ऐसा नहीं करेगी तो वो उसे काट डालेगा, इसी डर से उसने कभी भी शिकायत नहीं की।
विज्ञापन


लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने उस आदमी को हिरासत में ले लिया है। उसने भी अपना जुर्म कुबूल लिया है और पुलिस को उस ताले की चाबी भी सौंप दी है।

लेकिन पुलिस के आश्चर्य का तब कोई ठिकाना नहीं रहा जब लड़की ने उस पर किसी भी तरह का केस दर्ज कराने से इनकार कर दिया और पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा।

लेकिन उसे कागज पर लिखकर देना पड़ा है कि वो आगे से कभी भी ताले का इस्तेमाल नहीं करेगा।

वहीं पुलिस का कहना है कि वो लड़की उस लड़के के अलावा समाज की भी पीड़ित है, जहां आज भी लड़कियों के साथ ऐसा हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें