ऐसा सुनकर आपकी भौंहे भले अचरज में ऊपर चढ़ जाएं लेकिन ये सच है। चिली की एक आर्टिस्ट कैरिना उबेदा ने माहवारी के खून से पेंटिंग का एक कलेक्शन तैयार किया है।
उबेदा ने पांच साल तक अपनी माहवारी का खून जमा करके ये पेंटिंग्स तैयार की है। हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, उबेदा ने बताया कि इन पांच सालों में उन्होंने कभी भी सैनेटरी पैड का इस्तेमाल नहीं किया। दरअसल उन्हें अंदेशा था कि पैड्स को इतने लंबे समय तक रखने से संक्रमण का खतरा हो सकता था।
आंख से बहता है खून
उबेदा इसके लिए सैंड फैब्रिक का इस्तेमाल करती थीं। उनकी इन पेंटिग्स को किलौता के सेंटर ऑफ कल्चर में प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। इस प्रदर्शनी को उन्होंने 'क्लोथ' नाम दिया है।
उबेदा ने इसके लिए हाल-फिलहाल के 90 सैनेटरी पैड्स को प्रदर्शनी में रखा है। जिन पर डिस्ट्राएड और प्रोडक्शन शब्द कढे हुए हैं। हालांकि कुछ लोगों के लिए जहां ये पेंटिंग्स काफी अनूठी हैं वहीं कुछ इसे घिनौना मान रहे हैं।