क्या आप नहीं जानना चाहेंगे कि ये महिला पिछले 40 साल से एक बार भी क्यों नहीं मुस्कुराई। वजह जानेंगे तो आप यकीनन मुस्कुरा पड़ेंगे।
यूं तो हंसना और मुस्कुराना जिंदगी का एक अदद नियम है। डॉक्टर भी कहते हैं कि मुस्कुराने से व्यक्ति खुशमिजाज रहता है। लेकिन टैस क्रिश्चियन ने जैसे मुस्कुराना सीखा ही नहीं।
टैस की खासियत है कि वो पिछले 40 साल से एक बार भी नहीं मुस्कुराई है। टैस ने आखिरी बार दस साल की उम्र में स्माइल पास की थी। तब से लेकर अब तक टैस चेहरे पर अजब सी गंभीरता ओढ़े रहती है। कोई भी मौका हो, टैस मुस्कुराती नहीं।
अनोखी है वजह
टैस का कहना है कि वो चालीस साल से इसलिए नहीं मुस्कुराई कि मुस्कुराने से चेहरे पर झुर्रियां पड़ जाती है।
टैस ने कहा कि वो नहीं चाहती कि उसके चेहरे पर झुर्रियां पड़े और वो बूढ़ी नजर आए। इसके लिए टैस पिछले 40 साल से एक जैसे भाव चेहरे पर बनाए रखती है। मौका चाहे जो भी हो, वो नहीं मुस्कुराती।
किसी भी उत्सव में, शादी ब्याह या अन्य खुशी के मौके पर टैस के चेहरे पर हंसी या खुशी के भाव नहीं आते। वो अपने बच्चों को देखकर भी नहीं मुस्कुराती। ग्रुप फोटोग्रॉफ्स के दौरान या हंसते खिलखिलाते दोस्तों के बीच भी टैस के चेहरे पर हंसी नहीं आती।
चेहरे पर नहीं है एक भी झुर्री
कमाल की बात ये है कि न मुस्कुराने के चलते टैस के चेहरे पर एक भी महीन रेखा या झुर्री नहीं है। उसका चेहरा बेबी डॉल जैसा दिखता है और ये दूसरी औरतों के लिए जलन की बात बन जाती है।
टैस का कहना है कि वो पिछले 40 साल से एक नियम के तहत चेहरे के भावों पर कंट्रोल रख रही है। दस साल की उम्र के बाद वो मुस्कुराई नहीं यहां तक कि बेटी के जन्म के समय भी टैस के चेहरे पर खुशी के भाव नहीं दिखे।
टैस का कहना है कि अपने चेहरे को जवां रखना आसान नहीं है। उसके लिए काफी कुछ त्याग करना पड़ा है लेकिन अब 50 साल की उम्र में जब लोग उसे 30 साल की उम्र का बताते हैं तो उसे बहुत खुशी होती है।