फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक दर्द दे सकता है गणित का डर

Fri, 02 Nov 2012 03:29 PM IST
वाशिंगटन/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गणित से डर लगता है तो हो जाएं सावधान, क्योंकि गणित का डर अपको शारीरिक दर्द भी दे सकता है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है कि गणित से घबराहट के कारण दिमाग का वह क्षेत्र सक्रिय हो सकता है, जिसका संबंध शारीरिक दर्द से होता है। जर्नल 'पीएलओएस वन' में प्रकाशित इस अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता इयान लायंस हैं।
विज्ञापन


इयान लायंस ने अध्ययन में पाया कि गणित के सवाल हल करने के दौरान अगर व्यक्ति को घबराहट होती है, तो उसके दिमाग का शारीरिक दर्द अनुभव कराने वाला हिस्सा सक्रिय हो जाता है। साथ ही घबराहट बढ़ने के साथ-साथ शारीरिक दर्द का अनुभव कराने वाला हिस्सा भी और अधिक सक्रिय होता जाएगा।

पहले किए गए शोधों में पाया गया था कि सामाजिक अलगाव या संबंध विच्छेद जैसे मानसिक तनाव भी शारीरिक दर्द का कारण बन सकते हैं। लेकिन पहली बार गणित के डर के चलते शारीरिक दर्द होने का पता चला है। अध्ययन के शोधकर्त्ताओं ने कहा कि हमने पहली बार तंत्रिका से जुड़े ऐसे सबूत पेश किए हैं, जो गणित के प्रति घबराहट के कारण होने वाले अनुभव की प्रकृति की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें