फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर 'झोंपड़ी' में क्यों रहता है ये लखपति

Mon, 08 Apr 2013 12:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉटरी जीतने के बाद अच्छे अच्छों के दिन बदल जाते हैं। लेकिन एक लाखों की लाटॅरी जीतने के बाद भी अगर कोई अपना फकीरों वाला हाल न बदले तो क्या कहेंगे।
विज्ञापन


स्क्रैच कार्ड के जरिए 50,000 डॉलर की लॉटरी जीतने के बाद भी 58 साल के डेनिस महुरिन टेंट में ही रहना पसंद करते हैं। डेनिस 1978 में बेघर हो गए थे और तभी से टेंट में रह रहे हैं।

पिछले दिनों एक स्क्रेच कार्ड के जरिए डेनिस की  पचास हजार डॉलर की लॉटरी निकल आई। उम्मीद जगी कि डेनिस सबसे पहले एक मकान खरीदेंगे। लेकिन डेनिस ने मकान खरीदने की बजाय टेंट में रहना ही पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डेनिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें टेंट से लगाव हो गया है और वो किसी भी कीमत पर इस खानाबदोश जिंदगी को नहीं छोड़ना चाहते।

हालांकि डेनिस ने बताया कि वो अपने जीते हुए पैसे को कई जगह लगाने की सोच रहे हैं लेकिन मकान इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

डेनिस ने कहा कि वो इस पैसे से अपने लिए नए दांत बनवाएंगे, बेटे से मिलने जाएंगे और कुछ पैसा जमा भी करेंगे। डेनिस ने कहा कि वो घर नहीं खरीदेंगे लेकिन नया टेंट जरूर बनवा सकते हैं। डेनिस ने कहा कि उनके आठ बेघर साथी है जिन्हें कुछ पैसा देने की योजना बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें