वो अजीब ही है। वो लोगों को साफ पानी का महत्व समझाना चाहता है। वो लोगों को बताना चाहता है कि उनके घरों में जो दिन-रात आसानी से साफ पानी आ जाता है, असल में उसे बर्बाद होने से बचाने की जरूरत है।
अपने इस मैसेज को वो अनोखे ढ़ंग से लोगों तक पहुंचाना चाहता है। लोगों को ईको फ्रेंडली मैसेज देने के लिए वो साल भर से जंगल में ही रहता है।
यहीं नहीं, जंगल में मिलने वाले छोटे तालाब और काई के पानी से ही नहाने जैसा काम करता है।
ताकि समझे लोग
27 साल के अमेरिकी रॉब ग्रीनफील्ड का मानना है कि अगर वो लोगों को इस तरह से जंगल के पानी से भी जीने का अंदाज बताएगा तो लोगों को साफ पानी के महत्तव के बारे में ज्यादा समझ आएगा।
पिछले एक साल से रॉब साफ पानी से नहीं नहाया है। लेकिन उनकी इस अदा की ही लड़कियां दीवानी हैं।
जब लड़कियों को पता चला कि पर्यावरण बचाने के लिए रॉब ऐसा काम कर रहें हैं, तो बजाए उससे दूर भागने के, वो तो उसकी दीवानी हो गई हैं।
रिश्तों की बाढ़
अब ये तो नहीं कहा जा सकता कि रॉब अपने इस काम में कितने सफल हुए हैं, लेकिन उन्होंने अपने इसी काम से कई लड़कियों को अपना फैन बना लिया है।
रॉब कहते हैं कि उनके घर में कई लड़कियां उनसे शादी करने का प्रस्ताव लेकर आ रही हैं।
पहले वेश्या का किया बलात्कार फिर मारकर लटकाया