फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा कमाना है तो पहनिए गुलाबी शर्ट

Fri, 23 Nov 2012 11:37 AM IST
लंदन।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबी रंग पुरुषों का रंग होता है! सुनने में यह बात बहुत ही अजीब लगे लेकिन यह सच है कि जो पुरुष गुलाबी रंग ज्यादा पहनते है वह अन्य रंग की शर्ट पहनने वाले व्यक्तियों से सालाना एक हजार पाउंड ज्यादा कमाते हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन में किए गए एक नए अध्ययन के अनुसार सफेद या नीले जैसे पारंपरिक रंगों की शर्ट पहनने वालों की तुलना में गुलाबी शर्ट पहनने वाले ज्यादा धन कमाते हैं। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि गुलाबी रंग की शर्ट पहनने वाले पुरुषों को अपने साथ काम करने वाली महिलाओं से तारीफ मिलने की संभावना ज्यादा होती है और वे कार्यालय में ज्यादा विश्वास पूर्ण होते हैं।

‘डेली मेल’ के अनुसार कार्यालय में काम करने वाले 1500 पुरुषों को लेकर किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि गुलाबी रंग की कमीज पहनने वाले अन्य रंगों की कमीज पहनने वालों की तुलना में हर साल एक हजार पाउंड ज्यादा कमाते हैं। हर चार में से एक पुरुष गुलाबी शर्ट में ज्यादा आकर्षक महसूस करता है और जो अक्सर जामुनी (पर्पल या लाइलैक) रंग की शर्ट पहनते हैं उनका नीले रंग की शर्ट पहनने वालों की तुलना में आफिस में प्रेम प्रसंग होने की संभावना ज्यादा होती है।
विज्ञापन


शोध में यह भी पाया गया कि गुलाबी रंग की शर्ट पहनने वालों के पास सफेद शर्ट पहनने वालों की तुलना में परास्नातक की डिग्री होने की संभावना ज्यादा होती है जबकि गुलाबी शर्ट वाले हर 10 में से एक पुरुष पीएचडी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें