फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीबोगरीब! खाए इतने घोंघे कि गोरा शरीर हो गया हरा

Thu, 19 Sep 2013 04:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने लाल-पीले, हरे-नीले कार्टून करेक्टर तो कई देखे होंगे, लेकिन यहां तो एक अच्छा-खासा शख्स हरा हो गया।
विज्ञापन


क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, चीन में एक शख्स को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है, क्योंकि उसे एक अजीब रोग लग गया है। ये प्रेम रोग नहीं है, लेकिन इसकी वजह से इस शख्स का पूरा शरीर हरा पड़ गया है।

डॉक्टरों का मानना है कि घोंघा खाने की वजह से उसका शरीर हरा हो गया है। इस शख्स को चीन के गुइझू प्रांत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसका इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि बहुत अधिक मात्रा में घोंघा खाने की वजह से उसके लिवर में संक्रमण हो गया है।

द चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने मामले की पुष्टि की है और कहा है कि ये परजीवी की वजह से है। दिलचस्प बात ये है कि ये शख्स एक लंबे समय से घोंघा खा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शख्स ने बताया कि उसे नदी किनारे मिलने वाले घोघों को पकाकर खाना बहुत पसंद है। शुरू में तो उसे कोई तकलीफ नहीं हुई, लेकिन बाद में उसका शरीर और आंखें हरी होने लगीं। फिलहाल ये शख्स अस्पताल में ही है और वहां उसका इलाज चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें