भारत में जब किसी की पत्नी अपने पति को खुद ये कहे कि उसे अपने हार्ले डेविसन और उसके बीच में किसी एक को चुनना है तो लोगों के जवाब क्या होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
पति के शुक्राणुओं को सुरक्षित रखना चाहती है ये
लेकिन अमेरिका के बॉब के पास कुछ और ही आइडिया दिमाग में आ गया। उन्होंने अपनी बाइक के साथ अपनी पत्नी की भी तस्वीर खिंची और ऑनलाइन शॉपिंग साइट, क्रेगलिस्ट पर उसे डाल दिया।
मेट्रो की खबर के अनुसार, बॉब ने तस्वीर के साथ अपनी पत्नी और बाइक दोनों की मजेदार जानकारियां भी आनलाइन पोस्ट कर दी।
पेशे से व्यवसायी बॉब ने अपनी बाइक के बारे में लिखा कि मेरी स्पोर्टस्टर 2006 की मॉडल है, जो बेहतरीन है। उसके बाद वह लिखते हैं कि मेरी पत्नी 1959 मॉडल है, और उसे पसंद करने वालों के बारे में बता दूं कि वह दिखने में काफी खूबसूरत है।
हैरतअंगेज! क्या आप बता सकते हैं कि ये क्या है?
बाइक की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि बाइक 'वेल मेंटेन' है। बाइक के साथ मुस्कुराती हुई खड़ी अपनी पत्नी, जो एक कीमती कोट पहने हुए है, उसके बारे में वह लिखते हैं लेकिन मेरी पत्नी 'हाई मेंटेन' है।
जब पेशाब करते-करते आ गया सांप...
आगे बॉब लिखते हैं कि मेरी बाइक को चाहे नया नवेला चलाए या अनुभवी, दोनों को अच्छा लगेगा लेकिन चेतावनी वाले लहजे में वह आगे लिखते हैं कि लेकिन मेरी पत्नी को केवल 'विशेषज्ञ' ही पसंद हैं।
बॉब ने इसकी कीमत रखी, 5900 डॉलर लेकिन कहा कि वह मोल भाव के लिए तैयार हैं। वर्जिनिया का अगर कोई खरीदार हो तो वह उसकी डिलीवरी भी कर सकते हैं।