फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से जिस्म में नहीं था दिल, फिर भी जिंदा

Mon, 29 Jul 2013 01:08 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे रिकॉर्ड कहिए या फिर चमत्कार लेकिन इस घटना पर एक बार में विश्वास कर पाना मुश्किल है। ब्रिटेन में एक शख्स ने बिना दिल के दो साल जिंदा रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान उसके शरीर में बाहरी उपकरणों की मदद से खून पंप किया जाता रहा।
विज्ञापन


42 साल के मैथ्यू ग्रीन एक फार्मास्युटिकल कंसलटेंट हैं और उनका सात साल का एक बेटा भी है। दो साल बिना दिल के बिताने के बाद अंतत: उन्हें पिछले हफ्ते एक दिल मिल ही गया है। कैंब्रिजशायर के पेपवर्थ हास्पिटल में ग्रीन का हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया।

खूनी दिल, जिसके पास गया ले ली जान

हालांकि ग्रीन अभी भी अस्पताल में ही हैं लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि वो जल्द ही घर जा सकेंगे। द संडे टाइम्स की खबर के अनुसार, दिल मिलने से ग्रीन काफी खुश है और ये उनके लिए नई जिंदगी के वरदान से कम नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल, जुलाई 2011 में ग्रीन के दिल के दोनों चैम्बर फेल हो गए थे जिसकी वजह से दिल की कार्यप्रणाली बिल्कुल खराब हो चुकी थी। इसके बाद प्रयोग के तौर पर उनके दिल खराब दिल को निकाल दिया गया और उसकी धमनी को एक बाहरी पंप से जोड़ दिया गया।

आठ महीने का हुआ बिना धड़कन वाला बच्चा

हालांकि इस तरह से ग्रीन जिंदा तो जरूर थे लेकिन उनके जीवन का खतरा हमेशा बना रहता था। बाहरी पंप की वजह से शरीर में जगह-जगह खून के थक्के जमने का खतरा काफी बढ़ गया था।

परेशानी इस बात की भी थी कि ग्रीन की एक लंबे-चौड़े शख्स हैं और उन्हें अपने हिसाब का ही दिल भी चाहिए था। किसी तरह दो साल बिताने के बाद आज उनके पास एक दिल है और इस बात से वो बेहद खु्श हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें