फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप की छठी इंद्रीय ने बचाई बेटी की इज्जत

Fri, 23 Aug 2013 01:25 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हम सभी को कभी न कभी ये एहसास होता है कि हमारे भीतर से कोई बोल रहा है, लेकिन अक्सर हम उसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इस बाप की जरा सी सावधानी ने उसकी बेटी की अस्मत बचा ली।
विज्ञापन


ईचाइनासिटीज की खबर के मुताबिक, काओ और उनकी पत्नी, दोनों ही काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। उस दिन उनकी बेटी उनसे मिलने आई हुई थी और घर पर अकेली थी।

लेकिन न जाने किस वजह से उस दिन काओ का दिल काम में नहीं लग रहा था और वो काफी बेचैनी महसूस कर रहा था। अंत में वो काम बीच में ही छोड़कर घर लौट आया। लेकिन घर आकर उसके होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आदमी उसकी बेटी के साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था। 13 साल की बच्ची पूरी तरह से उसकी गिरफ्त में थी।

बाद में काओ को सामने पाकर वो घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन काओ ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस की गिरफ्त में इस शख्स ने बताया कि वो आया तो था चोरी करने, लेकिन बच्ची को अकेला पाकर उसकी नीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें