फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल बाद अपार्टमेंट में लटकी मिली लाश

Tue, 05 Nov 2013 01:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नए घर में शिफ्ट होने से पहले इंसान कई तरह के सपने संजोता है लेकिन अगर उस घर में घुसते ही कोई लाश दिख जाए तो...?
विज्ञापन


भले ही ये बात आपको कल्पना लग रही हो लेकिन ये सच है। क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, पेरिस के पास एक शख्स ने जैसे ही अपने अपार्टमेंट का दरवाजा खोला, उसके होश उड़ गए।

प्रेग्नेंसी की 9 ऐसी तस्वीरें, जो आपने आज तक नहीं देखी होंगी

दरअसल अपार्टमेंट में एक आठ साल पुरानी लाश टंगी हुई थी। बुसी सेंट जॉर्ज में मिली ये लाश पिछले मालिक की थी।

जोकि कंबोडिया मूल का एक सिक्योरिटी गार्ड था। लाश को देखकर लगता था मानों उसने आत्महत्या की हो।

17 ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देखकर कहेंगे अरे वाह!

लाश को देखकर लगता है कि उसकी उम्र तकरीबन 40 साल रही होगी। आस-पड़ोस के लोगों ने पूछताछ करने पर बताया कि साल 2005 से इस अपार्टमेंट में कोई हलचल नहीं हुई। तो उन्हें लगा कि वो और उनका परिवार कंबोडिया लौट गया है।
विज्ञापन


पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि जब ये शख्स अपने अपार्टमेंट में पहुंचा तो वो हक्का-बक्का रह गया। लेकिन सबसे अधिक आश्चर्य वाली बात ये रही कि लाश पूरी तरह से सही हालत में थी।
विज्ञापन


ये कैसे दूल्हा-दुल्हन? अजीबोगरीब जोड़ों की 7 चौंकाने वाली शादियां!

हालांकि ऐसा कैसे हुआ, इस बात का अब तक पता नहीं चल सका है लेकिन इस बात से पुलिस भी हैरत में है।

पुलिस ने इतने समय तक लाश के बारे में पता नहीं चलने का एक कारण ये भी बताया है कि ये इलाका काफी घनी झाड़ियों वाला है, जहां लोगों का एक-दूसरे से कम ही सामना होता है।

'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें