अगर आप ये सोचते हैं कि रेस्तरां खोलना किसी सिरदर्द से कम नहीं, तो इन जनाब की जुगत आपको हैरत में डाल देगी।
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, जापान के इस रेस्तरां में खाना तो नहीं पकाया जाता है लेकिन यहां आने वाले ग्राहकों की कमी नहीं है।
ये कैसे दूल्हा-दुल्हन? अजीबोगरीब जोड़ों की 7 चौंकाने वाली शादियां!
इस रेस्तरां में न तो कोई मेन्यू है और न कोई वेटर। केवल शेल्फ हैं और इन शेल्फ में 300 से ज्यादा किस्म के डिब्बा बंद खाने का सामान है।
ये रेस्तरां इसलिए भी खास हैं, क्योंकि इसकी लागत किसी भी आम रेस्तरां की तुलना में काफी कम है। मिस्टर कोन्सो रेस्तरां खोलने की लागत 38 सौ डॉलर है, जो किसी भी दूसरे रेस्टोरेंट को खोलने की तुलना में एक-तिहाई है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने अलग स्वाद और तरीके के बावजूद मिस्टर कोन्सो रेस्टोरेंट जापान के नामी रेस्टोरेंट में शुमार है।
इस रेस्टोरेंट को पहली बार साल 2002 में खोला गया था और अब इसकी 17 ब्रांच हैं।