फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को नहीं मिला टिकट तो पूर्व सीएम ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

Sun, 23 Mar 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम पार्टी द्वारा उनकी बेटी वालांका को टिकट नहीं दिए जाने के बाद उठाया।
विज्ञापन


अलेमाओ अब दक्षिण गोवा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने इस्तीफा देने से पहले प्रदेश पार्टी प्रमुख जॉन फर्नांडीस से करीब 10 मिनट तक मुलाकात की थी।

फर्नांडीस ने पूर्व सीएम को बताया कि टिकट देने का निर्णय केंद्रीय चुनाव समिति के 20 सदस्यों ने लिया है और पार्टी नेता होने के नाते इसे स्वीकार करना ही होगा। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि अलेमाओ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन


उनके जाने से दक्षिण गोवा लोकसभा सीट से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पूर्व सीएम अपनी बेटी वालांका को दक्षिण गोवा से टिकट दिलाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें