मेहनत चाहे कोई भी करे अगर उसका फल न मिले तो गुस्सा आना तय है। लेकिन ऐसा भी क्या गुस्सा कि उसकी वजह से किसी की जान पर ही बन आए।
कुछ ऐसा ही चोरों के इस गिरोह के साथ भी हुआ। जिन्होंने एक शख्स को सिर्फ इसलिए बुरी तरह मारा, क्योंकि उसके पास चोरी करने लायक कुछ था ही नहीं।
फिलहाल ये शख्स पैरीरेनयात्वा अस्पताल में भर्ती है और मौत से जंग लड़ रहा है। हालांकि, उनमें से एक चोर गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, पीड़ित अपनी कार में बैठा हुआ था और तभी इन तीनों ने उस पर हमला कर दिया। इन तीनों ने उससे गहने और पैसे की मांग की। काफी बहस के बाद भी जब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उसके पास कुछ भी नहीं है, तो उन्होंने उसे मारना शुरू कर दिया।
काफी देर मारने के बाद उन्होंने उसे मरा हुआ समझकर सड़क पर ही फेंक दिया और वहां से भाग निकले। लेकिन एक राहगीर की नजर जब पीड़ित पर गई तो वो जिंदा था। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
उसके बयान के बाद एक आरोपी का पकड़ भी लिया गया है। जबकि बाकी दो की तलाश जारी है।