फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे मेरी बीवी दिलाओ, कहते हुए झूल गया वो...

Tue, 12 Feb 2013 09:43 AM IST
पलवल।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो हर आदमी अपनी पत्नी से प्यार करता है लेकिन कुछ लोग बीवी को दीवानों की तरह चाहते हैं। ऐसा ही एक दीवाना पलवल में देखने को मिला जिसने मायके गई बीवी की जुदाई में दुस्साहसिक कदम उठा लिया।
विज्ञापन


हरियाणा के पलवल जिले में एक व्यक्ति ने महज इसलिए फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली क्योंकि उसके ससुराल वाले उसकी पत्नी को मायके से वापस नहीं भेज रहे थे। मृतक के पिता ने अपनी शिकायत में उसके सास-ससुर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि उनका बेटा बार बार यही कहता था कि मेरी बीवी को वापस लाओ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बामनीखेड़ा निवासी रमेश ने सदर थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पुत्र दीपक की शादी बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-3 निवासी प्रकाश की पुत्री ज्योति के साथ करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। ज्योति ने छह माह पहले एक बच्ची को जन्म दिया। कुछ दिन बाद ज्योति की मां गांव बामनीखेड़ा में आई और ज्योति, दीपक और बच्ची को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


बाद में दीपक वहां से लड़ाई-झगड़ा करके आ गया। लेकिन उसकी पत्नी को उसके साथ नहीं भेजा गया। वह कई बार ज्योति को लेने के लिए गया था। ज्योति के माता-पिता ने 10 फरवरी को दीपक के साथ भेजने के लिए कह दिया। दीपक ज्योति को लेने 10 फरवरी को गया, लेकिन उन्होंने ज्योति को नहीं भेजा।

शिकायत में कहा गया कि सोमवार की सुबह वह और उनकी पत्नी बामनीखेड़ा स्थित रेलवे कॉलोनी गए थे। जब वे दोनों वापस आए तो देखा कि दीपक ने फांसी लगा ली थी। उसे तुरंत अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी सास सीमा व ससुर प्रकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें