दीवानगी या पागलपन में अपने आप को नुकसान पहुंचाने की कहानी आपने पहले भी सुनी होंगी, लेकिन यह वाकया सारी हदें लांघ गया।
कहानी कुछ इस तरह है। 44 साल के एक व्यक्ति को बेहद बिगड़ी हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया। भर्ती कराने के वक्त उसके बाजू से हथेली का हिस्सा गायब था और तेजी से खून निकल रहा था।
पुलिस की जांच पर पता चला कि उस व्यक्ति ने अपनी बाजू को गुस्से में चाकू से काट डाला था और फिर उसे लेकर डस्टबिन में फेंक दिया था।
डस्टबिन में अपनी कटी हथेली डालने के बाद भी जब उस शख्स को ठंडक नहीं मिली तो उसने डस्टबिन से वापस निकाला और उसे जला कर फिर से डस्टबिन में डाल दिया।
खाली बोतल सा पिचका सिर, एक घूसे ने किया ये हाल
फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती है और उसके पड़ोसी ने बताया है कि वो बीते दिनों से ऐसा दिख रहा था, जैसे बीमार हो।
'मुर्गी के अंडों' से वो बन गई मां
मामला ब्रिटेन के प्लायमाउथ का है।