कंम्यूटर हो या मोबाइल, उसे इस्तेमाल करने वाला शख्स ही जानता है कि कंपनी के मैसेज कभी-कभी कितना परेशान कर देते हैं।
मोबाइल पर ऐसे मैसेज को हम कंपनी को कॉल लगाकर उसे बंद करवा देते हैं। लेकिन जब ये चीज कंम्यूटर में आती है तो हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं।
लेकिन इस शख्स के कंम्यूटर पर आए एक फेक मैसेज उसे बेवकूफ बना बैठा। बेवकूफी भी ऐसी जिसे वापस ठीक नहीं किया जा सकता।
वायरस ने डरा दिया
कंम्यूटर पर आए एक मैसेज को 36 साल के मोवीला मिरेसली ने रीसीव किया था।
मैसेज में लिखा था कि उसने एक ऐसे साफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ किया है जिसे कंम्यूटर को खराब कर देने वाला मरलवेयर या वायरस कहा जाता है।
उस मैसेज में मोवीला के नाम ये भी लिखा हुआ था कि क्योंकि उसने इस मालवेयर के साथ छेड़छाड़ किया है इसलिए अब उसे या तो तेरह जहार पाउंड का जुर्माना चुकाना होगा या फिर सीधे जेल जाना होगा।
इस मैसेज को सच समझने वाला मोवीला मैसेज को पढ़कर इतना डर गया कि वो समझ ही नहीं पाया कि उसे क्या करना चाहिए।
ले ली दो जानें
एक मैसेज ने मोवीला को ऐसे दहशत में डाल दिया कि उसने उस फेक मैसेज को सच समझ लिया। उसने इस मैसेज के बारे में किसी से भी जांच पड़ताल नहीं की।
बिना कुछ वैरिफाई किए रोमानिया के ब्रायला काउंटी में रहने वाले मोवीला ने जुर्माना न चुका पाने और जेल जाने के डर से अपने आपको मार डालने की सोची।
उसने अपनी दहशत को चेहरा तब दे दिया जब उसने अपने चार साल के बेटे निकुसर को पहले खत्म कर दिया। बेटे को कौन बड़ा करेगा, इस डर से पहले उसने अपने लड़के को मारा फिर खुद को भी मार डाला।
मौत की इस वजह का पता जब मोवीला के घरवालों को पता लगा तो जैसे उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। पर, ये बात सच थी।
हद है! पहले महंगी घड़ी चुराई, फिर प्राईवेट पार्ट में छुपा ली