फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज ने किया मालामाल, खरीद ली आई20 कार

Wed, 21 Aug 2013 11:46 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्याज के बढ़ते दाम जहां एक तरफ लोगों की आंखों में आंसू ला रहे हैं, राजनीतिक दलों के लिए सत्ता खोने की वजह बन सकते हैं, वहीं कई किसानों के लिए इसकी महंगाई खुशियों की बरसात लेकर आई है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के छतरपुरा गांव के एक किसान चंपालाल पाटीदार के लिए तो प्याज के बढ़ते दाम कार की सौगात लेकर आए।

चंपालाल के यहां प्याज का 300 क्विंटल उत्पादन हुआ था। तब प्याज के दाम पांच रुपए किलो थे। उन्होंने इस दाम पर उत्पादन की लागत भी न निकल पाने के कारण प्याज बाजार में न बेचकर गोदाम में ही रख लिया।

कुछ समय बाद प्याज की कीमतें आसमान छू गईं और प्याज के दाम 60 रुपए किलो तक पहुंच गए। ऐसे में दो हफ्ते पहले चंपालाल ने 150 क्विंटल प्याज सात लाख रुपए में बेचा।
विज्ञापन


इन रुपयों से चंपालाल ने एक नई कार खरीदी। प्याज से मिली कार का रंग भी उन्होंने प्याज की तरह लाल ही चुना है।

प्याज की जमाखोरी से 70 हजार का फायदा
कुछ इसी तरह का किस्सा एक और शख्स का है। प्याज के बढ़ते दामों और जमाखोरी से एक और व्यक्ति को जमकर मुनाफा हुआ।

सब्जी के खुदरा दुकानदार नवीन से एक किसान ने पांच हजार रुपए उधार लिया था। किसान ने उधार के एवज में उसे 25 कट्टे प्याज दे दिए।

नवीन ने सिर्फ पांच कट्टे बाजार में निकाले और 20 कट्टे रोक लिए। अब बाकी प्याज बेचकर नवीन को करीब 70 हजार रुपए का मुनाफा हुआ है। इन पैसों से उसने एक बाइक खरीद ली और उस पर लिखवाया, 'प्याज की देन है'।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें