फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने के 45 मिनट बाद जी उठा सांप और लिया ऐसा बदला कि...

Mon, 20 Jan 2014 07:49 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ समय हमने आपको एक वीडियो दिखाया था जिसमें एक मरे हुए सांप की हरकतें कैद थीं। मरने के बावजूद वो पूरे जोर से लकड़ी के टुकड़े पर दांत लगाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


हिम्मत हो तो इस बच्चे को गोद में उठाकर दिखाइए

पर इस बार मामला लकड़ी के टुकड़े का नहीं बल्कि एक शख्स का है। क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स ने जिस सांप को 45 मिनट पहले दो टुकडों में काट दिया था, उसी ने उसे डस लिया।

हैरतअंगेज! साबूत हिरण निगल गया ये आठ फुट का दानव

दरअसल हुआ कुछ यूं कि 66 वर्षीय जेक थॉमस घास साफ कर रहे थे। तभी उन्हें ये विषैला सांप नजर आया। उन्होंने सोचा कि ये वहां आने वालों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए उन्होंने उसे दो टुकड़े कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वो दोबारा अपना काम करने लगे। काम निपटाने के बाद जब उन्होंने सांप को कहीं दूर फेकने के इरादे से उठाया तो उसने जेक का हाथ ही मुंह में दबा लिया।
विज्ञापन


करोड़पति होने के बावजूद करती है कुछ ऐसा काम कि...

काफी जतन के बाद जब वो उसे हटाने में सफल रहे तो उन्होंने देखा कि उनके हाथ पर सांप के दांत के दो निशान हैं।

उसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें विषरोधी दिया गया। वो बताते हैं कि घटना के एक सप्ताह बाद तक उनके हाथ में सूजन रही।

कार की बोनट पर सेक्स करते पकड़े गए दोनों

जेक इतने डर गए हैं कि कहते हैं अब वो कभी भी सांप के पास नहीं जाएंगे, चाहे वो जिन्दा हो या मरा।

विशेषज्ञों की मानें तो सांप मारे जाने के करीब एक घंटे तक सक्रीय रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें