अच्छे साथी वही होते हैं जो एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं लेकिन यहां तो मामला ही दूसरा है।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को इतना मारा कि उसका सिर ही फूट गया और उसे अस्पताल जाना पड़ा। दरअसल, लड़की शारीरिक रूप से काफी कमजोर थी और उस दिन जब लड़का घर पहुंचा तो उसके सामने सेक्स करने की शर्त रख दी।
न्यूयॉर्क डेली में छपी खबर के अनुसार, एरिजोना में रहने वाले इस जोड़े के बीच पिछले तीन महीनों से तनाव चल रहा था। लड़का पिछले तीन महीने से लड़की को पीट रहा था। उस दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ। उस दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ।
फिलहाल अस्पताल में इलाज कर रही लड़की ने बताया कि उस दिन जोस पेरेज घर आया और आते ही उसने सेक्स करने की जिद ठान ली। मना करने पर वो माना नहीं।
इस पर जब उसने पुलिस में शिकयत करने की धमकी दे डाली। बस इसी बात से नाराज होकर पेरेज ने उसकी पिटाई कर दी।
लेकिन कुछ देर बाद जब पेरेज सो गया तो लड़की चुपचाप घर के बाहर गई और पड़ोसी के यहां से फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस के सामने जब मामला आया तो उसने पूछताछ की जिसमें पेरेज ने अपना जुर्म नहीं कुबूला है।