अमिताभ बच्चन का बेहद प्रसिद्व डायलॉग 'मर्द को दर्द नहीं होता' तो आपने सुना ही होगा। अब इससे ही मिलता जुलता एक अध्ययन सामने आया है। दर्द संबंधी इस अध्ययन के मुताबिक पुरूष महिलाओं के मुकाबले अधिक दर्द बर्दाश्त कर सकते हैं। अध्ययन बताता है कि पुरूष खुद को मजबूत दिखाने के चलते चेहरे पर दर्द की शिकन तक नहीं आने देते।
लीड्स मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी द्वारा इस अध्ययन के माध्यम से दर्द को सहने की ताकत और उसके प्रति महिलाओं और पुरूषों के दृष्टिकोण का पता लगाने का प्रयास किया गया था। दर्द विषय की विशेषज्ञ डॉ. ओसामा तशानी ने 200 ब्रिटिश और लीबिआई छोत्र कार्यकर्ताओं पर यह अध्ययन किया है। कार्यकर्ताओं को भर्ती कर उन पर दर्द के संबंध में विभिन्न प्रकार के प्रयोग किए गए।