फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आपके खाने में कॉकरोच हो सकता है'

Fri, 02 Nov 2012 03:30 PM IST
कैलीफोर्निया/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
खाने में कीड़े मकोड़े या बाल गिर जाने पर होटल या रेस्टोरेंट जहां अपनी गलती तक नहीं मानते वहीं कैलीफोर्निया का एक रेस्टोरेंट खुद बता रहा है कि उसके खाने में कॉकरोच हो सकता है। मैरीन काउंटी के इस रेस्टोरेंट के प्रवेश द्वार पर ही सूचना बोर्ड लगा है कि आपके खाने या सूप में कॉकरोच हो सकता है।
विज्ञापन


एक स्थानीय समाचार को दिए साक्षात्कार में रेस्टोरेंट के मैनेजर ने बताया कि यह रेस्टोरेंट जिस इमारत में है वहां कीड़े मकोड़े बहुत अधिक हैं और रेस्टोरेंट वाले इसे पूरी तरह रोक नहीं पा रहे हैं। ऐसे में होटल के मालिक ग्राहकों से ईमानदार रहना चाहते हैं। इसलिए वे खुद इस बात की जानकारी ग्राहकों को दे रहे हैं।

खाने में कॉकरोच के होने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं और रेस्टोरेंट का मालिक इस समस्या की जानकारी ग्राहकों को देना चाहता है। इसलिए चेतावनी बोर्ड रेस्टोरेंट के बाहर लगाया गया है। समाचार पत्र के मुताबिक रेस्टोरेंट ने इस समस्या के बारे में पर्यावरण स्वास्थ्य सेवा विभाग को भी जानकारी दे दी है। साथ ही रेस्टोरेंट इस इमारत को बनाने वाले बिल्डर पर भी किड़े मकोड़े को रोकने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें