ये बात आपको सुनने में अजीब जरूर लग रही होगी लेकिन इस बकरे के मालिक का कहना है कि उसका बकरा, बकरियों की तरह दूध देता है।
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, एक स्थानीय समाचारपत्र ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। खबर के अनुसार, सऊदी अरब में एक ऐसा बकरा है जो बकरियों की तरह दूध देता है।
बब्बर शेर-शेरनी कर रहे थे सेक्स और तभी आ गए विलेन
बकरे के मालिक जैद अली शम्मारी के अनुसार, कुछ दिन पहले उनका बकरा बीमार पड़ गया था। जिसके बाद से वो अक्सर जमीन पर बैठा ही रहता था।
एक दिन जब उन्होंने बकरे को उठाकर वो जगह साफ करने की कोशिश की तो वहां की जमीन गीली थी और वहां दूध के अवशेष थे।
अपने बाड़े में फांसी पर लटका मिला 18 महीने का ये शेर
जिसके बाद उन्होंने उसका पेट छूकर देखा तो वहां एक थन जैसी संरचना थी और ये थन पूरी तरह दूध से भरा हुआ था। वो बताते हैं कि उनकी जिन्दगी में इस तरह का ये पहला अनुभव है।
निकला था प्यार की तलाश में पर बीच रास्ते जम गया
इस अजीबोगरीब बकरे को खरीदने के लिए कई ग्राहक आ चुके हैं लेकिन शम्मार ने साफ कह दिया है कि वो इसे बेचेगें नहीं।