फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेगनेंट एक्स-गर्लफ्रेंड को मारा चाकू, फिर हुआ चमत्कार

Wed, 11 Dec 2013 12:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर जहां प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खास देखभाल की जरूरत होती है, वहीं इस महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


बीयर कैन का कमाल, पेट में उगा एक और पेट!

डेली मेल की खबर के अनुसार, रशेल केन सात महीने की गर्भवती थीं, लेकिन इस बात की परवाह किए बगैर उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड आंद्रे स्मिथ ने उनके पेट पर चाकू से वार कर दिया। वो भी एक या दो बार नहीं बल्कि छह बार।

तस्वीरों में देखिए, मछली से इंसान बनने की कहानी

हालांकि ये मामला पूरी तरह रंजिश का है, क्योंकि दोनों चार साल पहले ही अलग हो गए थे और आंद्रे ने ये हमला चार साल बाद किया है। हमले की क्रूरता का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इस दौरान उसके दो चाकू टूट गए।
विज्ञापन


आश्चर्य! चिड़ियाघर में दो नर जानवरों ने किया सेक्स

आंद्रे को हिरासत में ले लिया गया है और कोर्ट ने उसे 15 साल की सजा सुनाई है। लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि जिस समय ये हमला हुआ रशेल के पेट में सात महीने का गर्भ था, लेकिन उसे कुछ भी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


ये सुनने में काफी अटपटा लग सकता है, लेकिन सच है। रशेल की प्रीमेच्योर डिलीवरी कराई गई, जिसमें उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

पढ़िए, उन औरतों के बारे में जो अब बन चुकी हैं मर्द

जिस समय आंद्रे, रशेल पर हमला कर रहा था उनका दूसरा बच्चा वहां मौजूद नहीं था। अच्छी बात ये रही कि जिस समय रशेल पर हमला हुआ वो अपने नए पार्टनर के साथ फोन पर बात कर रही थीं।

उसे कुछ अंदेशा हुआ और उसने तुरंत इमरजेंसी नंबर 999 पर फोन कर दिया, जिसके बाद रशेल को तुरंत मदद मिल सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें