फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दुल्हन की डोली के आगे लेट गया 'वो'

Mon, 21 Jan 2013 10:22 AM IST
कांठ/अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि प्यार में इंसान पागल हो जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश में एक युवक प्यार में इतना पागल हो गया कि दुल्हन बनकर विदा हो रही प्रेमिका की डोली के आगे लेट गया। एकतरफा प्यार में पागल ये प्रेमी शादी कर चुकी युवती की डोली के आगे लेट गया और हंगामा करने लगा।
विज्ञापन


दरअसल घर के पास रहने वाली युवती को यह युवक चोरी छिपे देखता था। ऐसे में उसे प्यार हो गया और कई बार उसने युवती को रोककर अपनी मोहब्बत का इजहार किया। लेकिन युवती ने साफ इंकार कर दिया। मामला तब संगीन हो गया जब युवती, दुल्हन बनकर जब अपने पति के साथ विदा हो रही थी तो अचानक युवक कार के सामने आ गया। जमीन पर लेट गया। युवती से फिर अपने प्रेम का इजहार करने लगा। आखिर में पुलिस ने उसे हवालात पहुंचा दिया।

मामला छजलैट के एक गांव का है। यहां बिजनौर के नूरपुर से बारात आई थी। लड़की वालों ने रस्म ओ रिवाज निभाकर शाम को बारात विदा दी। माता-पिता, भाई और रिश्तेदार सभी की आंखें नम थीं। युवती कार में बैठकर जा रही थी तो गांव के तिराहे के पास गांव के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हाथ देकर कार को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। युवक ने दुल्हन की शादी को मानने से इंकार कर दिया। वो कार के आगे लेट गया और बोला कि भले ही उसकी शादी हो गई है, लेकिन आज भी उससे प्रेम करता है।
विज्ञापन


अचानक युवक के ड्रामे से बाराती भी सन्न रह गए। कुछ लोगों ने तत्काल युवती के घर पर फोन किया। इस पर गांव में भी हड़कंप मच गया। परिजन दौड़े और रास्ते में उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। एसओ ने पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा। चंद मिनट बाद पुलिस आई, लेकिन युवक पर असर नहीं पड़ा। युवक पर आशिकी का नशा इस कदर हावी था कि वह पुलिस से भी उलझ गया। खुद को दुल्हन का सच्चा प्रेमी बताने लगा।

आखिर में पुलिस ने युवक और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। दोनों के नाम सद्दाम और सुल्तान हैं। इधर, दुल्हन के मायके पक्ष ने दोनों पर लूटपाट के इरादे से कार रोकने का आरोप लगाया। एसओ दुर्गेश कुमार मिश्रा ने मामला प्रेम प्रसंग का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें