फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बाड़े में फांसी पर लटका मिला 18 महीने का ये शेर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस शेर का नाम माइकल था। जंगल का राजा होने के बावजूद वो एक पिंजड़े में बंद था और उसी पिंजड़े में वो फांसी पर झूल गया।
विज्ञापन


अंतिम बार उसे स्टील के केबल पर झूलता हुआ पाया गया। चिड़ियाघर प्रशासन से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने काफी सामान्य सी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जानवर खेलते हैं। शेर का शव गायब हो गया और पुलिस अब भी जांच कर रही है।
(ये ग्राफिक इमेज है:HKV/Sax Rohmer Ltd,डेली मेल)

ये है दुनिया का सबसे क्रूर चि‌ड़ियाघर

ये सच्चाई दुनिया के सबसे क्रूर चिड़ियाघर की है। इंडोनेशिया का सुराबाया चिड़ियाघर अपने यहां पल रहे जानवरों के साथ क्रूर व्यवहार करने के लिए जाना जाता है।

'वो मुझसे सुंदर कैसे?' और फिर दोस्त ने किया कुछ ऐसा कि...

इस चिड़ियाघर में पिछले साल जुलाई से लेकर सितंबर तक करीब 40 जानवरों की मौत की खबर है।

शेर से पहले हो चुकी है जिराफ की मौत

एक ओर जहां माइकल की उम्र केवल 18 महीने थीं वहीं इससे पहले एक वयस्क जिराफ की मौत की भी खबर है।
जब इस जिराफ की जांच की गई तो उसके पेट में से करीब 20 किलोगा्रम प्लास्टिक मिला।

क्या कहते हैं अधिकारी

माइकल की मौत के बाद से उसका शव गायब है और अभी तक नहीं मिल सका है। इस संबंध में जब चिड़ियाघर के एक अधिकारी से बात की गई तो उसका कहना था कि वो पूछताछ में पूरी मदद कर रहे हैं।

ये हैं दुनिया की 5 सबसे अजीबोगरीब और खतरनाक आंखें

माइकल की मौत के बारे में जो तथ्य सामने आए हैं उसके मुताबिकख्‍ उसका सिर स्टील की केबल में फंस गया था। माइकल की मौत के बाद से ही पूरी जांच की बात उठने लगी है।

मजबूरी है यहां रखना

इस चिड़ियाघर को छोड़कर कोई और चिड़ियाघर इन जानवरों को अपने यहां रखने के लिए तैयार नहीं है। ताजा आंकड़ों की मानें मानें तो पिछले साल महज तीन महीनों में यहां 43 जानवर मर चुके हैं।
विज्ञापन

क्या हैं हालात

इस बारे में चिड़ियाघर के प्रवक्ता ये तो मानते हैं कि ये घटना बाड़े की देखभाल करने वाले कर्मचारी की लापरवाही से हुआ लेकिन कोई ठोस बात वो भी नहीं कहते। साथ ही वो अपनी कार्यशैली को भी उपयुक्त बताने से चूकते नहीं हैं।

देखिए, शेर के पंजे में कैसे फंस गया ये बेचारा परिंदा

वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले की पूरी जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें