फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के ने कटवाए बाल, खिल उठे कई बीमार चेहरे

Sat, 16 Mar 2013 03:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक चार साल के बच्चे ने पहली बार अपने सुनहरे बालों को कटवा डाला क्योंकि वो कुछ बीमार बच्चों के चेहरों पर खुशी देखना चाहता है। जी हां हैंपशायर का चार साल का एलिजा अपने दो फुट लंबे सुनहरे बालों को कैंसर पीड़ित बच्चों की विग के लिए दान करना चाहता है।
विज्ञापन


हैंपशायर में रहने वाले एलिजा एंडे की मां ने बचपन में एक बार भी उसके बाल नहीं कटवाए। मां को एलिजा के लंबे और सुनहरे बाल पसंद थे। लेकिन यही लंबे बाल एलिजा के लिए परेशानी का सबब बनने लगे जब लोग धोखे से उसे लड़की समझने लगे।

ऐसी ही परेशानी से निजात पाने के लिए एलिजा की मां ने उसके बाल काटने की सोची। लेकिन एलिजा के कटे हुए बाल कैंसर पीढ़ित कई बच्चों के चेहरों पर मुसकान ला सकते हैं क्योंकि इन बालों से उन बच्चों के लिए विग बनाई जाएगी।
विज्ञापन


एलिजा की मां एंबेर ने कहा कि हम एलिजा के बालों से बहुत प्यार करते थे। लेकिन जब लोग उसे लड़की समझने लगे तो हमें बाल काटने पर गौर करना पड़ा। तभी एलिजा के पिता ने सुझाव दिया कि इन सुंदर और लंबे बालों से कैंसर पीड़ित उन बच्चों की विग बनाई जा सकती है जिनके बाल  इलाज के दौरान झड़ गए।

अगले माह की एलिजा के बाल लिटिल प्रिंसेज ट्रस्ट को भेंट कर दिए जाएंगे जो इनका उपयोग कैंसर पीड़ित बच्चों के विग बनाने में करेगी। एलिजा के बालों का सदुपयोग होने की खबर से हैंपशायर के लोग काफी खुश हैं और एलिजा के परिवार को भी इस काम के लिए हर तरफ से प्रशंसा मिल रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें