फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बर्फ और जिंदगी की जंग

Fri, 11 Jan 2013 03:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


जिंदगी बड़ी नियामत है.. और जब बात जिंदगी पर आ जाए तो इंसान क्या जानवर भी जीने की खोज लेता है। फिर चाहे वो समुद्र की तानाशाह किलर व्हेल ही क्यों न हो। ऐसा ही कुछ नजारा उत्तरी कनाडा में समुद्री किनारे पर देखने को मिला। यहां बर्फ से जम चुके समुद्र की किलर व्हेल्स जीने की भारी मशक्कत करती नजर आईं।


उत्तरी कनाडा में हडसन की खाड़ी के नजदीक 30 किलोमीटर के दायरे में जबरदस्त ठंड के चलते पारा जीरो से कई डिग्री नीचे जा पहुंचा है। ऐसे में नार्दन क्यूबेक में समुद्र के ऊपर बर्फ की परत जम गई है। समुद्र पर बर्फ की परत चढ़ते ही मछलियां बर्फ के नीचे फंस गई हैं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी है।
विज्ञापन






डेली मेल के अनुसार बर्फ के नीचे दम घुटने के कारण कई मछलियां मारी जा चुकी है और कई सांस लेने के लिए बर्फ तोड़कर समुद्र से ऊपर आ रही हैं। हडसन की खाड़ी के नजदीक बने गांव इनुकज्वाक गांव के लोग ये नजारे देखकर हैरान हो गए एक साथ दर्जनों व्हेल्स बर्फ के बीच छेद बनाकर सांस लेने ऊपर आ रही है।





समुद्री किनारों पर बर्फ कम होने की वजह से यहां की परत पतली है और व्हेल्स किनारों पर आकर बर्फ तोड़कर सांस लेने के लिए जगह बना रही है। कई जगह तो बर्फ की सतह पर बने एक छेद में कई कई व्हेल्स सांस ले रही हैं।
विज्ञापन






ऐसे में क्यूबेक के मेयर पीटर इनुकपुक ने कनाडा सरकार से अपील की है कि वो समुद्र में आइसब्रेकर भेजकर बर्फ की परतें तुड़वाने का काम आरंभ करे ताकि व्हेल्स व अन्य जलजीव समुद्र में चैन की सांस ले पाएं। उधर फिशरीज और समुद्री देखभाल के डिपार्टमेंट ने भी अपने अधिकारियों को समुद्र की स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें