फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो जी, मां के दूध से बनने लगी ज्वैलरी भी

Tue, 09 Apr 2013 11:46 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां का दूध बच्चे के लिए सबसे अमूल्य आहार तो है ही लेकिन अब उसके लिए ज्वैलरी भी बन सकता है। जी हां मां के दूध से अब ज्वैलरी तक बनने लगी है। ममी मिल्क क्रिएशन्स ने हाल ही में मां के दूध से बना नैकलेस बनाया है जिसे लेकर माताओँ में अनमनापन छा गया है।
विज्ञापन


डेलीमेल के अनुसार ऑनलाइन स्टोर एट्से डॉट काम पर ममी मिल्क क्रिएशन मां के दूध से बनी एंटीक ज्वैलरी बेच रही है। आप सोच रहे होंगे कि मां के दूध से नैकलेस भला कैसे बन सकता है। दरअसल मां के दूध को सुखाकर बने छोटे छोटे डिजाइन को नैकलेस में संरक्षित किया जाता है।

अगर कोई मां चाहे तो इस नैकलेस में अपने दूध से अपने बच्चे का नाम उसके नन्हें हाथ या अन्य कोई निशानी बनवा सकती है।

इस स्टोर की मालकिन एलिसा मोगावेरो का कहना है कि जो लोग अपने बच्चे के लिए इस तरह के क्रिएशन बनवाना चाहते हैं उन्हें दो चम्मच मां का दूध एक जिपलॉक बैग में कंपनी को भेजना होगा ताकि उसे सुखा कर नैकलेस में संरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन


नैकलेस के आधार पर इन क्रिएचर के दाम तय किए गए हैं। ये 64 डॉलर से 125 डॉलर तक की कीमत में उपलब्ध हैं। आर्डर देने के छह से आठ सप्ताह के बीच आपको अपने बच्चे के लिए अनोखा लेकिन अनमोल गिफ्ट मिल जाएगा।

एलिसा का कहना है कि वो खुद तीन बच्चों की मां है और उन्होंने अपने ही दूध से तीनों बच्चों के लिए सुंदर नैकलेस बनाए हैं। एलिसा ने कहा कि इस प्रयोग के आरंभ में तो दिक्कत हुई लेकिन अब अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें