उस घर से एक औरत के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। आस-पास के लोगों को और यहां तक कि पुलिस को भी यही लगा कि यह घरेलू हिंसा का मामला है।
जब पुलिस वहां पहुंची तो उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल ये महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड पर चिल्ला रही थी, जो रह रह कर गंदी हवाएं छोड़ रहा था।
हफपोस्ट के अनुसार, मिशिगन के क्लॉसन के उस घर से आवाजें तो वाकई ऐसी ही थीं जैसे कोई किसी को बुरी तरह पीट रहा हो या फिर घर के अंदर कोई खूनी खेल चल रहा हो।
पड़ोस की एक औरत बहुत देर से सब सुन रही थी और अंत में जब उससे नहीं रहा गया। कमरे के अंदर से नहीं...रुक जाओ...बस करो...जैसी आवाजें आ रही थीं। पड़ोसन को लगा कि कोई औरत को पीट रहा है। इसी महिला ने पुलिस को फोन करके सूचना दी कि और तुरंत आने के लिए कहा।
बदबू से चिढ़ी तो भोंक दिया चाकू
कुछ ही देर में पुलिस उस घर के दरवाजे पर खड़ी थी जहां से ये आवाजें आ रही थीं। जब पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो उसी औरत ने दरवाजा खोला जिसके चीखने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी थी।
जब पुलिस ने उससे घरेलू हिंसा के बारे में पूछताछ की तो महिला ने स्वीकार किया कि वही बहुत देर से चिल्ला रही थी। लेकिन चिल्लाने की वजह बताए जाने पर पुलिस हक्की बक्की रह गई। दरअसल औरत ने बताया कि पिटने के कारण नहीं बल्कि अपने दोस्त द्वारा गंदी हवाएं छोड़े जाने पर चिल्ला रही थी।
हालांकि फार्ट (गैस पास) से जुड़ा ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले फ्लोरिडा में एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को इसी के चलते चाकू मार दिया था।
इसके अलावा दक्षिणी कैरोलीना में एक महिला ने इसी की वजह से अपने पति की आंख में लाइजोल डाल दिया था।