फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस भारतीय ने किया दावा, '141 साल है मेरी उम्र'

Mon, 22 Jul 2013 03:05 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था कि दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स की जापान में मौत हो गई। उनकी उम्र 116 साल की थी लेकिन इस शख्स का दावा है कि वो दुनिया का सबसे बुजुर्ग शख्स है।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार, भारत के फिरोज उन दीन मीर ने दावा किया है कि उनकी उम्र 141 साल है और वो दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स हैं। भारत के कश्मीर में रहने वाले मीर का ये दावा बकायदा सरकारी कागजों में भी लिखा हुआ है।

दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स का निधन

सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक उनका जन्म 10 मार्च 1872 में हुआ है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है और अगर ऐसा है तो अब तक मीर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में क्यों नहीं आया। तो हम आपको बता दें कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी इस दावे की पूरी पड़ताल करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल ये रिकॉर्ड 115 साल के मिसाओ ओकावा के पास है लेकिन अगर मीर का दावा सच साबित होता है तो वो ओकावा से 26 साल बड़े हो जाएंगे। इस हिसाब से वो दुनिया के सबसे उम्रदराज शख्स से काफी आगे निकल जाएंगे।

फ्रांस की जीन कालमेट के नाम आज तक सबसे ज्यादा जीने का रिकॉर्ड है। जो 122 साल तक जीं और 1997 में उनकी मौत हुई। मीर ने 80 साल की उम्र में जाकर शादी भी की है। इसके अलावा उनकी चार और पत्नियां भी हैं।
विज्ञापन


हालांकि जब तक दावे की पुष्टि नहीं हो जाती कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें