प्यार सच्चा हो तो मिलने वालों को कोई जुदा नहीं कर सकता। अब तक ये बातें आपने केवल कहानियों में सुनी होंगी या फिल्मों में देखी होंगी। लेकिन ये कहानी असल जिंदगी की है, जहां दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बिछड़े एक जोड़े ने 70 साल बाद एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।
एक-दूसरे का खून पीकर जिंदा है ये जोड़ा
डेली मेल की खबर के अनुसार, 89 साल के बॉब हम्फरीज और 87 साल की बर्नी ब्लुएट किशोरावस्था में मिले थे और तभी एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे।
ऐसा नहीं था कि दोनों ने शुरुआती समय में पहल नहीं की थी। हम्फरीज ने तो बर्नी को बकायदा प्रेम पत्र भी लिखे थे और शादी का प्रस्ताव भी दिया था लेकिन गलती से वो खत बर्नी के पिता के हाथ लग गए थे। और उसके बाद दूसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया जिसने दोनों को 70 साल के लिए एक-दूसरे से जुदा कर दिया।
पर जिनकी जोड़ी किस्मत ने बना रखी हो, उन्हें कौन जुदा कर सकता है। 70 साल बाद दोनों दोबारा मिले और प्यार दोबारा पनप उठा।
पता नहीं था बच्चे के लिए जरूरी है सेक्स करना
इस दौरान दोनों की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए। बर्नी शादी करके न्यूजीलैंड चली गईं और बॉब ने भी किसी और से शादी कर ली। लेकिन जब बर्नी के पति का देहांत हो गया तो उनकी बेटी ने बॉब को खोजने की ठान ली।
आखिरकार उसका प्रयास सफल रहा और उन्होंने 2011 में बॉब का पता लगा लिया। बर्नी इसके बाद वापस ब्रिटेन आ गईं और बॉब से मिलने जुलने लगीं।
दो साल बाद शनिवार को उन्होंने समरसेट के पावले इलाके में अपने बच्चों और रिश्तेदारों के सामने बॉब से शादी कर ली। बॉब ने शादी के बाद खुश होते हुए कहा कि मेरे प्यार मुझे देर से मिला लेकिन फिर भी यह अच्छा है।