मौत के बाद हर धर्म और संप्रदाय में अंतिम क्रिया-कर्म का प्रावधान है। कहीं मृतक को जलाया जाता है तो कुछ संप्रदायों में मृत शरीर को दफनाने का नियम है।
लेकिन क्या आप भरोसा करेंगे कि एक बार दफनाने के बाद मृतक को दोबारा दफनाया जाए और मृतक चलकर नई कब्र तक पहुंचे हैं।
इंडोनेशिया की एक प्रजाति में अंतिम संस्कार की रीति कुछ अजीबोगरीब तरह की है। यहां एक मृतक को दो बार दफनाया जाता है। यही नहीं एक बार कब्र से निकलाने के बाद मृतक को कुछ कदम टहलाया जाता है और फिर से कब्र में दफनाया जाता है।
ऑडटी सेंट्रल की खबर के मुताबिक, दरअसल इंडोनेशिया की तोराजाह प्रजाति बेहद गरीब है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि उनके पास मरे हुए लोगों के अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं होते।
अब शव को खुले में तो रख नहीं सकते। ऐसे में ये लोग शव को कुछ समय के लिए अस्थाई कब्र में दफना देते हैं। उसके बाद ये लोग पैसे जमा करना शुरू करते हैं ताकि विधि-विधान से शव का अंतिम संस्कार कर सकें।
जब पैसे जमा हो जाते हैं तो ये लोग दफनाए हुए शव को दोबारा कब्र से निकालते हैं और लाश को कुछ दूर तक चलाते हैं। लाश को कुछ दूर तक घुमाने के बाद ये लोग दोबारा उसे स्थाई रूप से दफना देते हैं।