फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ISBT के सामने रिंग रोड पर पानी भरा

Thu, 20 Jun 2013 09:15 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़कर रात 10 बजे तक 207.32 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 2.49 मीटर ऊपर है। यमुना का पानी आईएसबीटी के सामने रिंग रोड पर पूरी तरह भर गया है।
विज्ञापन


मॉनेस्ट्री, आईएसबीटी और चंदगीराम अखाड़े के पास रिंग रोड पर पानी पहुंच गया है। इस वजह से वहां करीब तीन किलोमीटर का लंबा जाम लग गया।

मजनूं के टीला इलाके में एक व्यक्ति के डूबने की भी सूचना है। वहीं, विश्वकर्मा कॉलोनी को पूरी तरह खाली करा लिया गया है।

तस्वीरों में देखिए जलमग्न इलाके से जान बचाकर निकलते लोग

रिंग रोड की यमुना की तरफ आधी सड़क पर पानी पहुंचने से ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। इससे राजघाट की ओर जाने वाले कैरिज वे पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।

प्रशासन के मुताबिक दिल्ली के 19 इलाकों में पानी घुस गया है। बाढ़ आने से कुल 20 लोग इसमें फंसे थे। इसमें से सोनिया विहार से 9, निजामुद्दीन से 9 और गीता कॉलोनी से एक व्यक्ति को बचाया गया।
विज्ञापन


तस्वीरों में: दिल्ली में बाढ़ का खतरा!

वहीं मजनू के टीला इलाके में एक व्यक्ति जो कि नहाने गया था वह डूब गया है,जिसका शव अभी तक नहीं मिला है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त सूर्यप्रकाश ने बताया कि अगर आईएसबीटी के पास रिंग रोड पर काफी पानी आ गया तो ट्रैफिक को रोकना पड़ेगा। मुकुंदपुर चौक के पास से ट्रैफिक का डायवर्जन किया जाएगा।

वहीं, लोहे के पुल पर ट्रैफिक की आवाजाही मंगलवार से बंद कर दी गई है। वजीराबाद पुल की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को भी खजूरी चौक से शास्त्री पार्क पर डायवर्ट कर दिया गया है।

तस्वीरों में: उफान पर यमुना

गौरतलब है कि यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़कर रात आठ बजे तक 207.32 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से 2.49 मीटर ऊपर है।

खादर को चपेट में लेने के साथ यमुना का पानी रिंग रोड से के पास बसे यमुना बाजार, मॉनेस्ट्री मजनूं का टीला, कुदेसिया घाट समेत कई इलाकों में घुस चुका है। इससे करोड़ों की क्षति का अनुमान है।

मॉनेस्ट्री में पानी इतनी तेजी से घुसा कि वहां लोगों को सामान निकालने तक का भी मौका नहीं मिला। दोपहर बाद तक वहां पर कमर से ऊपर तक पानी पहुंच चुका था।

ग्राउंड फ्लोर की दुकानों व मकानों समेत पार्क पानी से लबालब हो चुके हैं। गढ़ीमांडू, जगतपुर गांव, ओखला, बाटला हाउस के निचले इलाके, भलस्वा डेयरी, बुराड़ी, मयूर विहार खादर, बदरपुर खादर के समेत सभी गांव जलमग्न हो गए हैं।

प्रशासन के मुताबिक, इन इलाकों को खाली करा यहां के लोगों को राहत शिविर में ठहरा दिया गया है। रिंग रोड से सटे कई इलाकों के अलावा मंदिरों, सरकारी विभागों और आश्रय गृहों में पानी पहुंच गया है।

कई विकास कार्यों पर भी बाढ़ का असर पड़ा है और काम अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है।

34 साल में सबसे ऊंचा स्तर

34 साल में खतरे के निशान को पार कर यह यमुना का सबसे ऊंचा स्तर रहा है। इससे पहले 2010 में यह 207.11 पर ही रुक गया था। बाढ़ नियंत्रण विभाग की मानें तो प्रशासन को इस स्थिति का अंदाजा पहले से था और वह इसके लिए तैयार है।

अधिकारियों के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दिल्ली में बाढ़ के पानी से राहत मिल सकती है। रिंग रोड पर पानी न पहुंचे, इसके लिए नालों से पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है।

बागपत में टूटे तटबंध से मिली राहत
यमुना में तेज बहाव से बागपत के पास तटबंध टूटने से दिल्ली को राहत मिली है। अधिकारियों का कहना है कि तटबंध टूटने से पानी का फैलाव हुआ है। इससे बहाव में कमी आई है।

इससे दिल्ली में जो 207.75 जलस्तर का अनुमान था, वह वहां नहीं पहुंच सकेगा। बागपत में तटबंध टूटने के बाद अब दिल्ली नया पूर्वानुमान 207.3 घोषित कर दिया गया है।

यमुना का जलस्तर

रात 8.00 बजे...........207.32
खतरे का निशान...........204.83

कई कॉलोनियों के बिजली कनेक्शन काटे
यमुना के आसपास के इलाकों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। दिल्ली सरकार के आदेश के बाद बिजली वितरण कंपनी ने यह फैसला लिया है।

बिजली वितरण कंपनी यमुना पावर लिमिटेड, राजधानी पावर लिमिटेड और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) ने एहतियातन यमुना किनारे रहने वाले लोगों के घरों की बिजली काट दी है।
विज्ञापन


बीआरपीएल के विश्वकर्मा कॉलोनी, जैतपुर, धोबीघाट, मस्जिद खल्लीलुल्लाह, बाटला हाउस व आसपास के घरों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं।

बीवाईपीएल के भी कई इलाकों में यमुना का पानी प्रवेश कर चुका है। लिहाजा करावल नगर के बदरपुर खादर में 82 बिजली कनेक्शन स्विच ऑफ किए गए हैं।

यमुना विहार में 172 कनेक्शन स्विच ऑफ किए गए, इसमें गढ़ी मांडु, उस्मानपुर, गुरुद्वारा नानकपुरा और बेला फार्म के इलाके शामिल हैं।

दिल्ली जल बोर्ड के आग्रह पर बिजली कंपनी ने लक्ष्मीनगर और कृष्णानगर डिवीजन में दो रेनी वेल की बिजली लाइन काटी है।

स्थिति पर नजर रखने के लिए बीवाईपीएल के एक नोडल अधिकारी और चार सदस्यीय टीम शिफ्ट में बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग के साथ काम में जुटी है।

तिब्बती मार्केट में पानी भरने के बाद टीपीडीडीएल ने मंगलवार रात दो बजे ही बिजली कनेक्शन काट दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें