फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा पत्नी को न मिले संपत्ति, फेंक दिए 3 करोड़!

Sat, 26 Oct 2013 06:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शख्स ने अपनी पत्नी को तलाक के बाद संपत्ति में हिस्सा न देने के लिए तीन करोड़ से ज्यादा कीमत के गोल्ड इन्वेस्टमेंट कागजात को कूड़े में फेंक दिया।
विज्ञापन


कोलोराडो के रहने वाले 50 साल के अर्ल रे जोन्स ने जुलाई में कोर्ट को बताया था कि वह इन दस्तावेजों को कोलोराडो स्प्रिंग्स मोटल के पीछे कूड़े में फेंक आया है।

जोन्स ने बताया कि वह नहीं चाहता था की तलाक के बाद उसकी 25 साल की पत्नी को संपत्ति में हिस्सा मिले। हालांकि उसके गोल्ड इन्वेस्टमेंट दस्तावेज फेंकने के कोई पक्के सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


जोन्स पूर्व डिफेंस कांट्रैक्टर के तौर पर काम करता था। वह इस समय टेलर कोर्ट जेल में है, उसे अपनी पत्नी से मारपीट और उसके सामान पर कब्जा करने के लिए नवंबर में सजा हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद पत्नी ने अदालत में तलाक की अर्जी दी थी। इस मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जोन्स को लगभग पांच लाख सालाना रुपए की नौकरी भी छोड़नी पड़ी थी।

कूड़े को निपटाने का प्रबंधन करने वाली कंपनी का कहना है कि तीस हजार टन कूड़ा हर महीने फेंका जाता है। अगर जोन्स की पत्नी के गोल्ड के शेयर इस कचरे में मिलते हैं तो वो उन्हीं के होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें