फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर का पानी का नायाब उपयोग, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

Thu, 20 Sep 2012 09:28 AM IST
वेलिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ साल इंतजार कीजिए जब गटर का पानी आपकी गाड़ी का खुराक मंत्री यानी ईंधन बन जाएगा।  अगले 3 सालों में एक ऐसी गाड़ी आने वाली है जिसमें पेट्रोल की जगह सीवेज वेस्ट से तैयार बाय-प्रॉडक्ट को ईंधन की तरह इस्तेमताल किया जाएगा। अगर ये प्रयोग सफल हो गया तो पेट्रोल की बजाय सीवर का पानी ईंधन के पंपों पर मिला करेगा।
विज्ञापन


जापान की एक कार निर्माता कंपनी ऐसी टीम को स्पॉन्सर कर रही है जो वेस्ट को हाईड्रोजन में बदलने के प्रॉसेस पर रिसर्च कर रहा है। इस टीम की योजना है कि ह्मूमन वेस्ट से हाईड्रोजन बनाई जाए और इस हाइड्रोजन को ईंधन की तरह प्रयोग किया जाए।

जापान के 'निक्की' न्यूजपेपर के अनुसार, फ्यूल सेल (हाइड्रोजन बेस) वाहनों को बिजली से चलने वाले वाहनों से बेहतर माना जाता है क्योंकि वह ज्यादा लंबी दूरी तय कर सकते हैं और कोयले जैसे स्रोतों से पैदा होने वाली बिजली पर निर्भर नहीं होते।
विज्ञापन


इन गाड़ियों में हाइड्रोजन और ऑक्सिजन के बीच केमिकल रिऐक्शन होता है जिससे गाड़ी को चलाने के लिए बिजली पैदा होती है। इन गाड़ियों में से धुएं की जगह पानी बाहर आता है। हालांकि इन गाड़ियों के कर्मशल इस्तेमाल में सबसे बड़ी रुकावट हाइड्रोजन के बनने का प्रोसेस है। इसका पारंपरिक तरीका तो काफी मंहगा और जटिल है। इसमें नेचरल गैस या किसी जीवाश्म से बने ईंधन का इस्तेमाल करना होता है।

वहीं, रिसर्च टीम का कहना है कि वेस्ट से हाइड्रोजन पैदा करना सस्ता तो है ही, साथ ही साथ यह पर्यावरण के लिए फायदेमंद है। इस प्रोसेस में सीवेज के कीचड़ को सुखा कर उससे मीथेन गैस बनाई जाती है जिसे गर्म कर उसे हाइड्रोजन में तब्दील किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें