फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मोहतरमा को जूतों का शौक, लेकिन पांव इतने बड़े हैं कि...

Thu, 20 Sep 2012 09:16 AM IST
वारचेस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
कहने को तो ये मोहतरमा महज 19 साल की हैं लेकिन इनके मां बाप ने भी शायद इन्हें पालने में देखकर ये नहीं सोचा होगा कि इनके बड़े पैर मुसीबत का सबब बन जाएंगे। अमेरिकी शहर वारचेस्टर में रहने वाली छात्रा एम्मा चाहिल के पांव इतने बड़े हैं कि उनके नाप के जूते बाजारों में नहीं मिलते। एम्मा के पैर का साइज है 14 नंबर। ये नंबर यूरोप की महिलाओं के औसतन पैर साइज से दुगना है। एम्मा को हील और डिजाइनर जूते पहनने का शौक है लेकिन पूरे यूरोप में उनके नाप के जूते या नहीं मिलते।
विज्ञापन


तीन बार मरम्मत हो चुके हैं एकमात्र सेंडिल
ऑक्सफोर्ड ब्रूक्स यूनिवर्सिटी की छात्रा एम्मा का कद छह फीट पांच इंच है। एम्मा की तकलीफ ये है कि उसके पांव के साइज के जूते आम क्या खास दुकानों पर नहीं मिलते। एम्मा का कहना है कि ब्रिटेन में सबसे बड़ा पांव (12 नंबर) फुटबालर पीटर क्राउच का है। एम्मा ने कहा कि ब्रिटेन में 12 नंबर से ज्यादा के जूते नहीं मिले। एम्मा ने बताया कि उसके पास एक जोड़ी सेंडिल है जो उसने अमेरिका से तीन साल पहले खरीदी थी। काफी मशक्कत के बाद ये सैंडिल मिली थी। दिक्कत ये है कि तीन साल में इस सैंडिल की तीन बार मरम्मत हो चुकी है।

जर्मनी में मिलते हैं एम्मा के साइज के जूते
एम्मा ने बताया कि पूरे यूरोप में केवल जर्मनी में ही एक ऐसी दुकान है जहां उसके साइज के जूते मिलते हैं। पिछली बार एम्मा ने उस दुकान से 500 डॉलर में पांच जोड़ी जूते खरीदे थे और अब तक उन्हीं से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में सबके पैर बड़े
एम्मा के पिता एंड्रयू के पांव का साइज भी 14 है। जबकि एम्मा की दस वर्षीय बहन जैनी के पांव का साइज 10 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें